रांची, मार्च 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राजद ने कहा है कि देशभर में हो रहे एसआईआर जनहित में नहीं है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों को सचेत एवं जागरूक करने की दिशा में काम करेंगे। यह फैसला राजद राज्य कार्यकारिणी की रविवार को हुए बैठक में लिया गया है। रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में यह बैठक हुई।बैठक में पार्टी हित में कई अहम फैसले लिए गए। इसमें जल्द से जल्द जातीय जनगणना करना प्रमुख है। कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई कि आगामी पांच अप्रैल को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची दौरे पर रहेंगे। तेजस्वी यादव अपने रांची दौरे के दौरान पार्टी एवं संगठन की जमीनी स्तर मजबूती के लिए प्रदेश एवं जिला, महानगर, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर बातची...