पाकुड़, जून 29 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल, फुलझिंझरी में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो़ शरीफ अंसारी ने की। बैठक में उपस्थित अभिभावकों एवं मतदाताओं को एसआईआर अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी पात्र मतदाताओं से समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के मुखिया अरविंद टुडू, पूर्व मुखिया गुमास्ता हेंब्रम, बूथ संख्या 255 एवं 256 के अभिभावक, मतदाता तथा ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- योग्य व्यक्ति छूटे नहीं,अयोग्य व्यक्ति जुड़े नहीं : एसडीएम बैठक में...