एसआईआर को लेकर लोकभवन के समक्ष झामुमो का धरना कल
रांची, सितम्बर 28 -- खूंटी, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के मुद्दे को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा 30 सितंबर को रांची स्थित लोकभवन के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में खूंटी, रांची और रामगढ़ जिले से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। खूंटी जिले से करीब दो हजार कार्यकर्ताओं के रांची पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सोमवार को खूंटी जिला झामुमो कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने की। इसमें तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के अलावा जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.