आदित्यपुर, मई 30 -- एसआईआर को लेकर बैठक आज गम्हरिया। राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया है। पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार करेंगे। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- एसआईआर 2026 को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...