रामगढ़, जून 22 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सोमवार को समाहरणालय सभागार में 22 बड़कागांव एवं 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन, मतदाता विवरणों के शुद्धिकरण तथा घर-घर सत्यापन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो और अपात्र प्रविष्टियां हटाई जा सकें। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में बीएलओ की भूमिका अहम: उपायुक्त बीएल...