बोकारो, मई 22 -- जैनामोड़। जरीडीह प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार मे शुक्रवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। आयोजित बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ एव बीएलओ पर्यवेक्षक शामिल हुए। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ के द्वारा घर-घर जा कर अंकित किए जाने वाले नोशनल गृह सख्या की समीक्षा एवं उनके द्वारा तैयार किए गए बीएलओ रजिस्टर का जांच किया गया। वही 23 मई को सभी मतदान केन्द्रों पर अनिर्धारित मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए कैंप मोड मे अधिक से अधिक मतदाताओ का मानचित्रन करने का निदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- एसआईआर को हल्के में न लें बीएलओ उपस्थित सभी बीएलओ एव बीएलओ पर्यवेक्षक को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंध...