लातेहार, जुलाई 14 -- लातेहार,संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लातेहार जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित की गई। डीसी संदीप कुमार के निर्देश पर जिला स्तरीय प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बैठकों के संचालन एवं पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थिति पंजी, प्रतिभागियों के हस्ताक्षर तथा बैठक के फोटोग्राफ का अवलोकन किया। साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं की सूची के विरुद्ध अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, डुप्लीकेट एवं अन्य श्रेणियों के सत्यापन और मार्किंग की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जिले के सभी बूथों पर हुई चुनाव पाठशाला,डीसी ने एसआईआर प्रक्रिया का ...