गोड्डा, जून 22 -- आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर सोमवार को गोड्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड गोड्डा के बूथ लेवल ऑफिसरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय सभागार, गोड्डा में आयोजित हुआ, जिसमें मतदान केंद्र संख्या 206 से 303 तक के सभी संबंधित बीएलओ ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ को मिला प्रशिक्षणप्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 17 गोड्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जयसवाल के द्वारा किया गया। इस दौरान बीएलओ को एसआईआर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण निर्वाचन ...