जमशेदपुर, मार्च 18 -- जमशेदपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) हेतु जगदीश चन्द्र उच्च विद्यालय, घाटशिला के आशा ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह के द्वारा बहरागोड़ा, घाटशिला तथा पोटका विधान सभा क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी बीएलओ एवं सुपरवाईजर को नोशनल मकान संख्या, स्टीकर, एएसडी, लॉजिकल तार्किक विसंगति, एसआई 2003 के साथ मैपिंग आदि के संबंध में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...