साहिबगंज, जून 29 -- बोरियो, प्रतिनिधि। 30 जून से प्रारंभ होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं वॉलंटियर्स को बीडीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी नागेश्वर साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ ने 30 जून से प्रारंभ होने वाले एसआईआर के प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित कर्मियों को निर्वाचनआयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि 30 जून से सभी मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फार्म का वितरण शुरु होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक फार्म पहुंचाना, उसे सही तरीके से भरवाना व निर्धारित समय सीमा के अंदर वापस प्राप्त करना महत्वपूर्ण कार्य है। यदि कोई मतदाता उपलब्ध नहीं होता है तो बीएलओ...