हजारीबाग, जून 18 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार भवन में अंचल अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर भारतीय जनता पार्टी ,झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी , कांग्रेस पार्टी   एवं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर के साथ विशेष बैठक गुरुवार को की गई। बैठक में सभी दलों के उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर से सुझाव दिया एवं उसे धरातल पर उतारने की सुझाव दी गई। वहीं बैठक में सोनबरसा मध्य विद्यालय में संचालित बूथ नंबर 117, 118 ,119 बूथ स्थल ,कोयला खनन में विद्यालय ध्वस्त मे बूथ बंद हो गया, जो अब यह बूथ एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज ढेंगा में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। एसआईआर में छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ना, मृतक का नाम हटाना, एवं 2003 मतदाता सूची से मैपिंग कर लोगों का नाम सूची में लोगों को जोड़ना तथा अवैध ...