गोड्डा, जून 12 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत चिहारी पीठ विवाह भवन में गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बीएलए-2 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोड़ैयाहाट विधायक सह प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- घाघरा में कांग्रेस का एसआईआर को लेकर बीएलए के साथ बैठकएसआईआर प्रक्रिया की जानकारी बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक व्यक्ति का वोटर कार्ड केवल...