पीलीभीत, फरवरी 11 -- बीसलपुर। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने एसआईआर के अंतर्गत फार्म सात का कथित दुरूपयोग कर मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली से अवैध रूप से हटाने के प्रयास की साजिश के मामले में जांच की मांग की है। इसी सिलसिले में तहसील कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। संगठन के सभी कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुरीक्षण 2026 के अंतर्गत मिल रही शिकायतों एवं सत्ताधारी पार्टी के कुछ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फार्म सात का दुरूपयोग करते हुए कई मतदाताओं के नाम निर्वाचन नामावली से अवैध रूप से हटाने के लिए आपत्तियां दर्ज कराए जाने पर क्षेत्रीय बूथ लेविल आफीसर बीएलओ पर दबाव बनाए जाने समेत अन्य आरोप लगाए। नारेबाजी व प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने वालों में नईम रजा...