एसआईआर को लेकर ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता
बोकारो, जुलाई 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को एस आई आर 2026 को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, वैसे- वैसे एन्युमरेशन फॉर्म भरवाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। दूसरी ओर विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रहे है। इसी कड़ी में प्रखंड के दारिद पंचायत के विभिन्न गांवों में एन्युमरेशन फॉर्म भरवाने के लिए महिला-पुरूष मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस कार्य को बखूबी तौर पर सरजमीं पर उतारने में एक ओर जहां सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम लगे हुए है, वही दूसरी ओर बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, शिक्षक सहित अन्य लोग भी सहयोग कर रहे है। एन्युमरेशन फॉर्म भराने में सहयोग करने का एक ही मकसद है कि एस आई आर 2026 में एक भी योग्य मतदाता का नाम छूटे नही और अयोग्य मतदाता का नाम जुड़े नही।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.