हरदोई, फरवरी 12 -- माधौगंज। विकास खंड माधौगंज के गांव मुड़ियाखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को शिविर लगाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्रवाई की गई। इसमें लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई और ऑनलाइन ऐप के माध्यम से दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। ईएआरओ रामदीन भास्कर की टीम ने उपस्थित मतदाताओं के कागजातों का सत्यापन किया। इस दौरान बूथ संख्या 350 व 351 के बीएलओ शशांक कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह के साथ ही इंचार्ज अध्यापक तौफीर उमर, शिक्षिका शीबा बानो, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा बहुओं ने सहयोग किया। ईएआरओ ने बताया कि गत माह एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं के नामों का मिलान नहीं हो पाया था, उन्हें नोटिस देकर डाटा मैच कराने के लिए तहसील व ब्लॉक मुख्यालय बुलाया जा रहा था। लोगों को दौड़भाग से बचाने के लिए अब स्थानीय स्तर पर शिविर लगाक...