सिद्धार्थ, जनवरी 24 -- डुमरियागंज। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के अमौना शिव मंदिर पर बूथ संख्या 125, 126 एवं 127 अमौना तिवारी, मरवटिया के भाजपा बूथ अध्यक्षों, बीएलए दो, सेक्टर प्रमुखों एवं बूथ प्रभारियों के साथ एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की। चंद्र प्रकाश वर्मा, विश्वामित्र त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी युवराज, रविन्द्र शर्मा, बब्बू पाठक, नरेंद्र श्रीवास्तव, रामवचन शर्मा, दिलीप शर्मा, संतोष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...