एसआईआर को लेकर कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक
रामगढ़, जून 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को भदानीनगर के मतकमा चौक स्थित शगुन मैरेज हॉल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष देवानंद प्रसाद और संचालन असगर अली ने किया। इसमें मुख्य रूप से बड़कागांव विधानसभा प्रभारी नवीन कुमार और दिनेश मुंडा के अलावा प्रदेश सचिव रंजीता करमाली, प्रदीप साहू, अमर यादव, मदन दांगी और रामा ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) के गठन और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पतरातू प्रखंड के प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस समर्थित बीएलए-2 का गठन किया जाएगा। साथ ही 30 जून से शुरू होने वाली एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे। इसके लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.