दुमका, जून 4 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -चरकापाथर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एसआईआर को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक प्रदीप यादव मौजूद थे। बैठक में प्रखंड में करीब 25 हजार अनमैप्ड मतदाताओं का मुद्दा उठा और इसे गंभीर प्रशासनिक चुनौती बताया। कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं का अब तक मैपिंग से बाहर रहना न केवल प्रक्रिया की धीमी रफ्तार को दर्शाता है, बल्कि इससे कई पात्र लोग अपने अधिकार से वंचित हो सकते है।‌ इसको लेकर कांग्रेस ने संगठन स्तर पर सक्रिय हस्तक्षेप का निर्णय लिया। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करना हर नागरिक का अधिकार है। यह भी पढ़ें- उधवा के 129 बूथों पर 15 हजार वोटर अनमैप्ड उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर ...