चक्रधरपुर, जून 22 -- कराईकेला। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी ने सोमवार को बीएलओ के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिहीन, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। हर घर में इन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जाएंगे और बाहर विशेष स्टिकर लगाया जाएगा, जिसमें बीएलओ का नाम व मोबाइल नंबर अंकित होगा। बीडीओ भीषम कुमार ने भी बीएलओ को पूरी जिम्मेदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।बैठक में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदानंद होता, कृषि पदाधिकारी विजय सिंह जोंकों सहित बड़ी संख्या में बीएलओ उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...