एसआईआर को लेकर उपायुक्त ने बीएलओ सुपरवाइजर के साथ की बैठक
पाकुड़, अक्टूबर 4 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित संबंधित निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि फार्म-6 के डिजिटाइजेशन हेतु 10 अक्टूबर से विशेष डिजिटाइजेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे।इसके लिए सभी बीएलओ सुपरवाइजर अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ को प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप फार्म-6 का संकलन सुनिश्चित कराने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.