रामगढ़, जून 13 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे एसआईआर को गति देने और मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से विशेष जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज ने हरी झंडी दिखाकर रथ को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के लिए रवाना किया। जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देगा तथा अर्हता प्राप्त नागरिकों और मतदाताओं को समय पर अपनी मैपिंग कराने के लिए प्रेरित करेगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले का कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- जिलेभर में कहीं नहीं लगा एसआईआर कैंप, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ इस अवसर पर अधिकारियों ...