नई दिल्ली, जुलाई 17 -- ई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में एसआईआर की सीमा सीमा बढ़ाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने चुनाव आयोग का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे बीएलओ अपना कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कर सकेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर के दो मकसद हैं। पहला यह कि कोई विदेशी नागरिक भारतीय मतदाता के रूप में पंजीकृत न हो पाए और हर भारतीय का केवल एक जगह वोट रहे। उन्होंने दिल्लीवासियों से कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे किसी भ्रम में न आएं। दिल्ली में पंजीकृत मतदाता का वोट न कोई कटवा सकता है और न ही भाजपा कटने देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के नेता दिल्ली में बसे पूर्वांचल समाज के साथ झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे लोगों को भाजपा के विरुद्ध भड़काने की कोशिश करते रहते हैं। ऐस...