भदोही, जनवरी 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। एसआईआर को लेकर जिले के समस्त मतदेय स्थलों पर 31 जनवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें बीएलओ समेत अन्य अधिकारी फार्म संख्या छह, सात और आठ नंबर को भरवाते हुए निर्वाचन संबंधित अन्य कार्य करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के तहत 31 जनवरी को शनिवार और एक फरवरी रविवार को विशेष कैंप का आयोजन होगा। इसमें फार्म संख्या, छह, सात और आठ भरवाने के साथ ही मतदाता कार्ड में त्रुटियां सही कराने का काम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.