देवघर, जून 8 -- मारगोमुंडा प्रखंड के पंदनिया मोड़ अवस्थित एक निजी आवास के बरामदे में सोमवार शाम भाजपा के पंदनिया मंडल अध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने एसआईआर को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। इसके अलावे पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से राय ली। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बैठक में आवश्यक रूप से हिस्सा लेने की अपील की। मौके पर प्रखंड महामंत्री अजय सिंह, उपाध्यक्ष कार्तिक मंडल, भगीरथ राणा, मुकेश यादव, निवास तिवारी, दिनेश राय, मनोज यादव, सुमित दे, तरुण दे, शंभु मंडल, पिंकू मंडल, पप्पू तूरी, मुकेश मंडल, अनिल यादव, रोहित सिंह आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भाजपा टाटीझरिया मंडल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर जोर य...