देहरादून, जून 4 -- नई टिहरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत टिहरी के तहसील जाखणीधार में बीएलओ, सुपरवाइजर व वॉलंटियर्स का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 63 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा के प्रश्न-पत्रों का मूल्यांकन किया गया, परीक्षा परिणाम निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए। प्रतिभागियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही संधारण, घर-घर सत्यापन, मतदाता विवरण संकलन एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सम्पादित करने सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- 15 जून तक पूर...