हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने शनिवार को नगर निगम सभागार में एसआईआर को लेकर बूथ स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्यों को पारदर्शिता से संपन्न कराना बूथ स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जिसके लिए हर अधिकारी को पूरी निष्पक्षता से कार्यों को संपादित करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने लालकुआं विधानसभा 51 और कालाढूंगी के 151 बूथ स्तर के अधिकारियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया और दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र और वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। यह भी पढ़ें- अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिल...