रांची, जून 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर सभी स्तरों के कार्यकर्ता गंभीरता से कार्य करें। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक एसआईआर के कार्यों की नियमित समीक्षा हो तथा शक्ति केंद्र स्तर तक बैठक कर दैनिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दूसरे दिन उन्होंने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मोर्चा के अध्यक्ष, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश मीडिया, प्रदेश प्रवक्ताओं, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल की महत्वपूर्ण बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान टीम का गठन वर्ष 2029 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है और यही टीम आगामी चुनावों का नेतृत्व करेगी। पिछले चुनावों के अनुभवों से सीख ल...