नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में बूथ स्तर के अधिकारियों की मौत को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग को घेरा है। पार्टी का आरोप है कि एसआईआर के नाम पर देश में अफरा-तफरी मचा रखी है। तीन सप्ताह में 16 बीएलओ की जान चली गई। एसआईआर कोई सुधार नहीं है, बल्कि यह एक थोपा गया जुल्म है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव आयोग ने ऐसा सिस्टम बनाया है, जिसमें नागरिकों को खुद को तलाशने के लिए 22 साल पुरानी मतदाता सूची के हजारों स्कैन पन्ने पलटने पड़े। मकसद साफ है कि सही मतदाता थककर हार जाए और गड़बड़ी बिना रोक-टोक जारी रहे। राहुल गांधी ने कहा कि भारत दुनिया के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर बनाता है, मगर भारत का चुनाव आयोग आज भी कागजों का जंगल खड़ा करने पर ही अड़ा है। आयोग की नीयत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.