औरैया, फरवरी 7 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम छछुंद ग्राम पंचायत के मजरा गौतला स्थित सचिवालय में शनिवार को एसआईआर कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। कैम्प में बीएलओ पंचीलाल ने मैपिंग का कार्य शुरू किया, लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण बाद में छछुंद गांव के एक जनसेवा केंद्र पर कैम्प संचालित करना पड़ा। कैम्प में कुल 65 नोटिसों के जवाब प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान बीएलओ के साथ बैंक सखी नीतू कुमारी, राशन डीलर अजयवीर और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने अभिलेखों का सत्यापन कराया। अधिकारियों ने लोगों से समय पर नोटिसों का जवाब देने और आवश्यक कागजात साथ लाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.