सासाराम, सितम्बर 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को सासाराम में राजद कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- लखीसराय: शहीद द्वार पर राजद ने किया पुतला दहन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग यह भी पढ़ें- Jamtara News: एसआईआर को लेकर विशेष शिविर का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...