जहानाबाद, सितम्बर 26 -- भाकपा माले नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका भाजपा और आरएसएस चुनाव आयोग के माध्यम से सत्ता में बने रहना चाहती है अरवल, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में शनिवार को अरवल में भाकपा माले की ओर से विरोध मार्च निकाला गया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले के पूर्व विधायक महानंद सिंह और उपेंद्र पासवान ने किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांगप्रदर्शन का कारण प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। सभा को संबोधित करते हुए महानंद सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस चुनाव आयोग के माध्यम से आम नागरिको...