एसआईआर के लिए बीएलओ को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण, गणक प्रपत्र भरने की दी गई जानकारी
रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन 22 बड़कागांव एवं 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स को विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण में सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स को गणक प्रपत्र के संबंध में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने गणक प्रपत्र के प्रत्येक बिंदु की विस्तार से जानकारी देते हुए उसे सही एवं त्रुटिरहित ढंग से भरने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों से स्वयं गणक प्रपत्र भरवाया गया, ताकि उन्हें प्रपत्र संधारण की व्यावहारिक जानकारी मिल सके। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.