एसआईआर के माध्यम से विरोधियों को कमजोर करने की साजिश रच रही है भाजपा: जुनैद
लातेहार, जुलाई 7 -- लातेहार, संवाददाता।झारखण्ड मुक्ती मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य जुनैद अनवर ने झारखण्ड के मुसलमानों आदिवासियों और ईसाइयों को भाजपा की साजिश से सचेत रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में विरोधी वोटरों का एसआईआर के माध्यम से नाम काटने की साजिश किया है, उसी तरह का प्रयोग करने की तैयारी झारखंड में भी की जा रही है।
भाजपा की योजनाएं उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट नहीं देने वालों का नाम वोटर लिस्ट से काटने का षड्यंत्र चल रहा है। आगे उन्होंने कहा कि अगर हम सब सचेत रह कर एसआईआर के औपचारिकता को पूरा नहीं किए, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। यह एसआईआर-एनआरसी और सीएए का ही ट्रेलर है। एसआईआर को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।उन्होंने कहा कि आज अगर हम चूक जाते हैं, तो कार्यालयों का चक्कर काट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.