बदायूं, नवम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबध अपने कार्यालय में शेखूपुर विधानसभा के तीन बीएलओ को उनके द्वारा अपनी भाग संख्या का कार्य सर्वप्रथम पूर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसील बिल्सी व सहसवान में संबधित एसडीएम ने बीएलओ को सम्मानित किया। उत्साहवर्धन से बीएलओ में उत्साह व उल्लास है। बुधवार को कलक्ट्रेट कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार राय ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ देशपाल, ममता रानी व गुंजन शर्मा को सम्मानित किया। तहसील बिल्सी में एसआईआर के संबध में किए गए निरीक्षण के दौरान डीएम ने 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण करने के लिए कहा है। वहीं तहसील बिल्सी में एसडीएम प्रेमपाल ने विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के बीएलओ सारिका, शशिबाला, राजकुमार को सम्मानित किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.