देहरादून, अगस्त 9 -- देहरादून। जिले में एसआईआर की प्रक्रिया के तहत अधिकांश विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। एसआईआर कार्य के लिए प्रशासन की ओर से शिक्षकों पर लगातार दबाव के बीच अब यूएसएएटीए संस्था द्वारा विद्यालयों के सोशल ऑडिट के लिए भी शिक्षकों को फोन कर दबाव डालने का मामला सामने आया है। इससे शिक्षक असमंजस में हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर सोशल ऑडिट एसआईआर कार्य पूरा होने के बाद कराने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि अतिरिक्त ड्यूटी के कारण विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई स्कूलों में पढ़ाई सीमित शिक्षकों के भरोसे चल रही है। जिला मंत्री रूपक पुरी ने कहा कि शिक्षक विभागीय कार्यों से कभी पीछे नहीं हटते, लेकिन वर्तमान में एसआई...