गढ़वा, जून 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड में 11 हजार 200 मतदाताओं के मतदाता सूची से नाम कटने का खतरा उत्पन्न हो गया है। बीडीओ राकेश सहाय ने बताया कि उक्त मतदातओं का 2003 के मतदाता सूची से अभी तक मैपिंग नहीं हो पाया है। बीडीओ ने बताया कि बीएलओ, राजनीतिक जनप्रतिनिधियों और स्वयं मतदाताओं की लापरवाही से पूरे प्रखंड में 11 हजार 200 से भी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटने का खतरा उत्पन्न हो गया है। अभी भी कुल 17 प्रतिशत मतदाताओं का मैपिंग होना बाकी है। 20 जून से विधिवत एसआईआर प्रारंभ हो रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कई बार सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों और राजनीतिक दलों के नेताओं से इस संबंध में दिलचस्पी लेने का अनुरोध किया है। उसके बावजूद अभी भी कुल 11 हजार 200 वोटर के नाम का मैपिंग नहीं हो पाया है। उससे उनके मतदाता सूची से नाम कटने के ...