अररिया, सितम्बर 26 -- अररिया,निज संवाददाता राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित चांदनी चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के परामर्श पर आयोजित इस प्रदेशव्यापी कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष डॉ. अविनाश आनन्द ने की।​प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।"वोट चोरी बंद करो"और "लोकतंत्र बचाओ" के नारों से गूंज उठा। राजद नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण और हालिया चुनावी प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए।जिलाध्यक्ष यह भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त क...