चंदौली, अप्रैल 12 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले में 10 अप्रैल शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके साथ ही 1.67 लाख से अधिक मतदाता सूची से बाहर हो गए है। इसमें मुगलसराय में सबसे अधिक और सबसे कम सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में वोटरों के नाम काटे गए हैं। ऐसे में अब आगामी चुनाव में राजनीतिक दलों को नए सिरे से चुनावी गणित बैठानी होगी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हार-जीत का जो अंतर था, वह अब पूरी तरह बदल चुका है।वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में चारों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 1488821 थी। लेकिन एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम सूची प्रकाशन के बाद अब चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता संख्या घटकर 1320890 रह गई है। पुरूष 719567, महिला 601294 औ...