लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- एसआईआर का काम पूरा होने के बाद अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। जिले की आठ विधानसभाओं में कुल 25.51 लाख मतदाता शामिल हैं। एसआईआर से पहले अक्तूबर महीने में जिले में मतदाताओं की संख्या 28.89 लाख थी जो अब घटकर 25.51 लाख रह गई है। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1159288 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1392401 हैं। वहीं 52 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। एसआईआर के दौरान मृतक, डबल नाम वाले और शिफ्टेड मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। मतदाता सूची में नाम है या नहीं यह मतदाता देख सकते हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। मतदाता सूची में कुल 2551741 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम प्रकाशन में जिले में कुल 340 मतदान केन्द्र, 3283 मतदे...