बलिया, दिसम्बर 30 -- बैरिया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में मतदाता विशेष प्रगाण पुर्ननिरीक्षण (एसआईआर) में 15401 मतदाता पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना कम हो चुके हैं। आंकड़ों की मानें तो पिछले विधानसभा चुनाव में 363356 मतदाता थे। जिसमें से 15401 लोगों का नाम मृतक व दूसरे जगह जाने के कारण कट गया। अब शेष 347955 मतदाता सूची में हैं। इसमें भी 17574 मतदाताओं का अभी तक मैपिंग नहीं हो पाया है। अगर इनका मैपिंग नहीं हुआ तो कुल 32975 मतदाता कम हो जाएंगे। हालांकि उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह का कहना है कि मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी 2026 को होगा। आपत्ति 30 जनवरी से 21 फरवरी 2026 तक ली जाएगी। 25 फरवरी को जांच की जाएगी और 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उप जिलाधिकारी के मुताबिक जिनकी मैपिंग तक अभी नहीं हो पाई है उन्ह...