शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जिले की सभी विधानसभा सीटों का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जिले में कुल 4,14,577 मतदाता कम हो गए हैं। किसी विधानसभा में एक लाख तक तो किसी में 80 हजार से अधिक मतदाता घटने से चुनावी गणित प्रभावित हुआ है। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद भले ही मतदाताओं की संख्या में कुछ वृद्धि दर्ज की गई हो, लेकिन अंतिम सूची में भारी कटौती ने स्थिति बदल दी है। सबसे ज्यादा असर शहर और पुवायां विधानसभा क्षेत्रों में देखने को मिला है, जहां बड़े पैमाने पर वोटर सूची से नाम हटाए गए हैं। शहर विधानसभा में एक लाख से अधिक मतदाता कम हुए हैं, जबकि पुवायां विधानसभा में 80 हजार से ज्यादा वोट घटे हैं। इसी तरह ददरौल, तिलहर, कटरा और जलालाबाद सीटों पर भी हजारों...