बागपत, जनवरी 28 -- दाहा। दोघट नगर पंचायत कार्यालय पर मतदाता सूची से जुड़े मामलों की सुनवाई शूरू हो गई। डीएम के निर्देश पर बुधवार को पहुंचे अधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालयों पर शिविर लगाकर मतदाताओं की समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया। नगर पंचायत कार्यालय दोघट पहुंचे नायब तहसीलदार अतुल रघुवंशी, नायाब तहसीलदार विजय कुमार, प्रधानाचार्य जनार्दन सिंह ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर के दौरान दस्तावेज जमा नहीं करने पर करीब 4 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजे गए है। जिन मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे या जिन्होंने उस समय आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए थे, उन्हें जारी नोटिस के बाद यह प्रकिया शुरू की गई है। प्रत्येक मामले में निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच सुनिश्चित की जा रही है। जिससे अधिक से अधिक मतदाता आसानी से अपनी बात र...