हापुड़, जनवरी 29 -- जिले में छह जनवरी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें 2 लाख 57 हजार 903 निर्वाचकों को मतदाता सूची से बाहर किया गया है। अब जनपद में कुल 1156699 में से 898796 मतदाता रह गए हैं। इसमें 1 लाख 26 हजार 972 मतदाताओं की वर्ष-2003 में कोई मैपिंग नहीं मिली थी, जिन्हें बीएलओ को माध्यम से नोटिस भेजे गए। ऐसे मतदाता तीसरे दिन एआरओ व आरओ के समक्ष उपस्थित हुए और अपने साक्ष्य उपलब्ध कराए। लेकिन भीड़-भाड़ होने के कारण मतदाताओं को खासा परेशान होना पड़ा। जिले में छह जनवरी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। इसमें 2 लाख 57 हजार 903 निर्वाचकों को मतदाता सूची से बाहर किया गया है। इसमें एक लाख 26 हजार 972 मतदाताओं की वर्ष-2003 में कोई मैपिंग नहीं मिली थी, इसलिए इन मत...