मैनपुरी, फरवरी 25 -- एसआईआर के तहत चल रही नोटिसों की सुनवाई का काम 60 प्रतिशत पूरा हो गया है। अब अधिकारी शेष 40 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई के काम में तेजी दिखा रहे हैं। हालांकि ये काम छह फरवरी तक ही पूरा किया जाना था। लेकिन अब आयोग ने नोटिसों की सुनवाई पूरी करने के लिए 27 मार्च की समय सीमा तय कर दी है। 10 अप्रैल को एसआईआर से जुड़ी वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मैनपुरी में एसआईआर के तहत हुए सर्वे के बाद 11 लाख से अधिक वोटर शेष रह गए थे। 277475 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। इन लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए मौका दिए जाने के लिए नोटिसों पर सुनवाई शुरू कराई गई। सूची से हटाए गए मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। इनकी सुनवाई निर्धारित स्थलों पर कराई जा रही है। उपरोक्त नोटिसों में से बुधवार तक 165349 नोटिसों की सुनवाई पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.