रांची, मई 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि एसआईआर के नाम से कांग्रेस को आखिर इतनी बेचैनी क्यों है, जबकि यह चुनाव आयोग द्वारा कराया जाने वाला एक नियमित और संवैधानिक प्रक्रिया है। साहू ने कहा कि एसआईआर के विरोध के पीछे केवल अपने घुसपैठिए और फर्जी वोटरों को बचाना ही कांग्रेस का हिडन एजेंडा है। एसआईआर पर कांग्रेस की छटपटाहट की असली वजह जनता बखूबी समझ रही है। दरअसल एसआईआर होने से राज्य में वोट बैंक के लिए फर्जी तरीके से बसाए गए मतदाताओं का पत्ता साफ होना तय है, इसी चिंता से कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से बाहर न हो : कांग्रेस साहू ने कहा कि दरअसल देश की चुनाव सुधार प्रक्रिया में एसआईआर एक पार्ट है। देश की आजादी के बाद से अब तक...