पिथौरागढ़, दिसम्बर 2 -- पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि एसआईआर के नाम पर सरकार गरीब,निचले तबके,मुस्लिम,दलित वर्ग पर हमला कर रही है। एसआईआर के नाम पर बिहार में जबरन 65 लाख लोगों को हटाने का काम किया गया,लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट चोरी के अभियान को बंद करना चाहिए। मंगलवार को पूर्व सांसद टम्टा ने लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता की। पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब,निचले तबके का अब उत्पीड़न करने में लग गई है। जिस तरीके से हिटलर ने जर्मनी में यहूदियों को मताधिकार से वंचित किया उसी तरीके से वोट चोरी कर लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित करने का काम कर रही है। कांग्रेस कमेटी 14 दिसंबर को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ रैली निकालेगी। पूरे प्रदेश में जिले में प्रभारी बनाए गए हैं,जो रामलीला मैदान में शामिल होंगे। पूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.