नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कहा कि राजधानी में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान वह बूथ स्तर पर कड़ी निगरानी करेगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली गांव में आयोजित एक बैठक में कहा कि अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे एसआईआर के दौरान कड़ी निगरानी रखें, ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संचालित हो। उन्होंने कहा कि हम किसी भी मतदाता को उसके वोट से वंचित नहीं होने देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...