देवघर, मई 25 -- प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में एसआईआर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीएओ विजय कुमार देव, बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, सभी बीपीओ व सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील मरांडी सहित आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में बीडीओ द्वारा सभी बीएलओ को एसआईआर के तहत 20 जून 2026 से पूर्व मैपिंग कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। 2003 के वोटर लिस्ट में नाम रहने वाले व्यक्ति एवं उनके संतान व बाल बच्चों का मैपिंग कार्य होना है। यह भी पढ़ें- मतदान केंद्रों पर लगाए गए विशेष कैंपों का निरीक्षण यह भी पढ़ें- एसआईआर के तहत मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड मतदाता सूची जारी यह भी पढ़ें- जादूगोड़ा के कई मतदाताओं का जुड़ा नाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...