कन्नौज, फरवरी 23 -- कन्नौज। एसआईआर अभियान के तहत जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज हो गई है। विधानसभा 196-छिबरामऊ में 90,727 नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 85,290 का वितरण हो चुका है। अब तक 66,916 मामलों की सुनवाई पूरी कर निस्तारण किया जा चुका है। वहीं विधानसभा 197-तिर्वा में 69,205 नोटिसों के सापेक्ष 59,065 नोटिस वितरित कर 33,990 प्रकरणों का समाधान किया गया है। विधानसभा 198-कन्नौज में 89,923 नोटिसों में से 79,145 का वितरण करते हुए 42,537 मामलों की सुनवाई पूरी की गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन के निर्देशन में नो मैपिंग से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें बड़े पैमाने पर प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया गया। तीनों विधानसभाओं को मिलाकर कुल 2,49,855 नोटिस निर्गत किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.