अल्मोड़ा, अगस्त 3 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। रानीखेत नगर क्षेत्र में एसआईआर के तहत जारी हुए नोटिसों पर सुनवाई शुरू हो गई है। नेशनल इंटर कॉलेज के बूथ पर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने सुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अपने आवेदन लेकर पहुंचे थे। वोटरों ने मतदाता सूची में नाम, उम्र और पता जैसी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए आवेदन भरे। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में विशेष निर्देश जारी किए थे। अब नियमित रूप से नोटिसों पर सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...